सोमवार को भगवान शिव पर चढ़ाएं ये 4 चीजें

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को भक्त बड़ी आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। भोले शंकर को खुश करने के लिए भक्त को कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि भोले शंकर को आशुतोष भी कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव तो मात्र बेल पत्र चढ़ाने से भी खुश होकर अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें भगवान शिव को अर्पित कर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। आगे की स्लाइडों में पढ़ें इनके बारे में:

1.चंदन को बेहद पवित्र माना गया है। कहा जाता है इसे लगाने से दिमाग शांत रहता है। भगवान शिव को भी चंदन बेहद प्रिय हैं इसलिए भोले शंकर को चंदन का तिलक करना चाहिए।

2.हल्दी: भगवान शिव की पूजा में हल्दी एक विशेष महत्व रखती है। इसे भगवान को अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

3.धतूरा और बेल पत्र: भगवान शिव को बेल पत्र और धतूरा बहुत पसंद हैं। सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर इन्हें चढ़ाने से भगवान अपने भक्त की हर मुराद पूरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *