दक्षिण भारत पर मंडराया ‘फेनी चक्रवात’ का संकट, 145 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Lorem ipsum dolor sit amet,sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, At vero eos et accusam et justo duo dolores et ea rebum. Lorem ipsum dolor sit amet, no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. Stet clita kasd gubergren, no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. sed diam voluptua.

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव वाला क्षेत्र शनिवार को एक चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ में तब्दील हो गया जो आगे ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होगा. भारतीय मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार चक्रवात फेनी के 30 अप्रैल की शाम में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना है. चक्रवात फेनी (Cyclone Fani) वर्तमान में पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और पास के दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है.

भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘हमारे आकलन के अनुसार, आज की स्थिति के अनुसार यह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों के पास पहुंच जाएगा, लेकिन इसके उससे टकराने की संभावना नहीं है. तट पर पहुंचने से पहले यह मुड़ सकता है. हम इसके रास्ते पर नजर रखे हुए हैं.’ महापात्र चक्रवात (Cyclone Fani) चेतावनी प्रभाग के प्रमुख भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *