अध्‍यक्ष के सिवन ने कहा- अगला अहम चरण 2 सितंबर को, इसी दिन ऑर्बिटर से अलग होगा लैंडर

Lorem ipsum dolor sit amet,sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, At vero eos et accusam et justo duo dolores et ea rebum. Lorem ipsum dolor sit amet, no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. Stet clita kasd gubergren, no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. sed diam voluptua.

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Chandrayaan 2 ISRO Mission:  बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय में चेयरमैन डॉक्टर के सिवन ने मीडिया ब्रीफिंग के जरिए चंद्रयान 2 के लूनर ऑर्बिट में प्रवेश के बाद चंद्रयान 2 की आगे की राह के बारे में जानकारी दी। सिवन ने बताया कि मिशन सफल होने के बाद इसरो वैज्ञानिक मीडिया से बात करेंगे। आज हुई मीडिया ब्रीफिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल के जरिए किया गया।  इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी।मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चंद्रयान 2 के मॉडल को हाथ में लेकर उन्‍होंने बताया कि किस तरह ऑर्बिटर से लैंडर अलग होगा। उन्‍होंने लैंडर विक्रम के अलग होने के बाद चुनौतियों के बारे में बताया कि कई चुनौतियां हैं। सबसे पहले उनकी गति को कंट्रोल करना। अध्‍यक्ष सिवन ने आगे बताया, ‘अगला अहम चरण 2 सितंबर को होगा जब ऑर्बिटर से लैंडर निकल जाएगा। इसके बाद हमें दोनों हिस्‍सों का नियंत्रण करना होगा। ऑर्बिटर से अलग होने के बाद लैंडर चांद के चारों तरफ 100 किलोमीटर गुणा 30 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। अंतत: यह 7 सितंबर 2019 को यह चंद्रमा के साउथ पोल के क्षेत्र में प्रवेश करेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *